-
☰
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि नरहट प्रखंड
विस्तार
बिहार: जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि नरहट प्रखंड अंतर्गत बनिया बीघा गांव के रेहड़ा स्थित गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बनिया बीघा निवासी स्वर्गीय महावीर माहतो के पुत्र अनुज कुमार उर्फ सत्तू के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार अनुज कुमार शादीशुदा थे और उनके दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो गेहूं के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।