-
☰
Delhi Narela Swing Accident: नवरात्रि मेले में झूले के पहिए में खराबी के कारण हुआ बड़ा हादसा, बाल-बाल बची 20 जाने, झूला मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
झूले के पहिए में खराबी के कारण हुआ बड़ा हादसा - Photo by : Social Media
संक्षेप
दिल्ली: नरेला के नवरात्रि मेले में झूले के पहिए में खराबी होने के कारण बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक साथ कई लोगों की जान संकट में आ गई। इस दौरान 20 लोगों को सुरक्षित झूले से उतार लिया गया। वहीं झूला मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विस्तार
दिल्ली: नरेला के नवरात्रि मेले में झूले के पहिए में खराबी होने के कारण बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक साथ कई लोगों की जान संकट में आ गई। इस दौरान 20 लोगों को सुरक्षित झूले से उतार लिया गया। वहीं झूला मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि, बीती रात दिल्ली के नरेला में एक बड़ा हादसा होने से टल गया हैं, जब एक बड़ा झूला घूम रहा था, अचानक झूले का पहिया रुक गया और झूला पलटने लगा। रेस्क्यू टीम ने 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, झूले को सील कर दिया गया है और झूला मालिक के खिलाफ आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर सुभाष रामलीला मंदारिन से दमकल विभाग को कॉल गई और बताया गया कि, झूले में 20 लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर की गाड़ियों को भेज दी गई। सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिसमे 4 पुरुष, 12 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत