-
☰
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हथीन नगरपालिका की चेयरपर्सन रेनू लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत के भाई (ताऊ के लड़का) अमित राजपूत के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विस्तार
हरियाणा: हथीन नगरपालिका की चेयरपर्सन रेनू लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत के भाई (ताऊ के लड़का) अमित राजपूत के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हथीन पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत अमित राजपूत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का सांत्वना संदेश दिया। इस दौरान हथीन नगरपालिका के वाइस चेयरमैन राकेश गर्ग, अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुखवीर सिंह राजाजी, हरियाणा व्यापार मंडल हथीन के अध्यक्ष चौधरी नरेश चंद सिंगला, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंगला, सेवानिवृत्त इलेक्शन नायब तहसीलदार दुर्गा प्रसाद कोहली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस दुखद घटना पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, हथीन के विधायक चौधरी मोहम्मद इसराइल, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हथीन पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत