-
☰
मध्य प्रदेश: पार्षद लीला वर्मा के जनसुविधा केंद्र को जेसीबी से किया ध्वस्त, लोगों ने किया हंगामा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: उज्जैन प्रसिद्ध हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब नगर निगम की रिमूवल गैंग ने वार्ड क्रमांक 33 की भाजपा पार्षद लीला वर्मा द्वारा जनहित में बनवाए गए एक जनसुविधा केंद्र को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: उज्जैन प्रसिद्ध हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब नगर निगम की रिमूवल गैंग ने वार्ड क्रमांक 33 की भाजपा पार्षद लीला वर्मा द्वारा जनहित में बनवाए गए एक जनसुविधा केंद्र को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। पार्षद का आरोप है कि यह पूरी कार्यवाही नियम विरुद्ध और द्वेषपूर्ण भावना से की गई है। पार्षद लीला वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि रात करीब 11 बजे, जब वे अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही थीं, तब निगम की टीम भारी लाव-लश्कर के साथ पहुंची। आरोप है कि टीम के साथ आए प्रदीप सैन ओर अन्य लोग अत्यधिक नशे की हालत में थे और उन्होंने पार्षद के साथ सरेआम गाली-गलौज और अभद्रता की। पार्षद का कहना है कि यह केंद्र अधिकारियों की जानकारी में ही नाले के ऊपर जनता की सुविधा के लिए बनाया जा रहा था, जिसे बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के राजेंद्र रावत और दीपक शर्मा जैसे अधिकारियों की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया गया।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत