-
☰
मध्य प्रदेश: पोरसा में वैक्सीनेशन दर बढ़ाने हेतु अशासकीय विद्यालयों की बैठक आयोजित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं एवं समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा को म जबूत बनाने और वैक्सीनेशन की दर बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक को अशासकीय शिवम स्कूल पोरसा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं एवं समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा को म जबूत बनाने और वैक्सीनेशन की दर बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक को अशासकीय शिवम स्कूल पोरसा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में लगभग 100 अशासकीय विद्यालय संचालकों, संस्था प्रधानों तथा जनशिक्षकों ने भाग लेकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक को विशेष रूप से बीईओ श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, बीआरसी श्री शैलेन्द्र सिंह तोमर तथा कन्या प्राचार्य श्री बीरेन्द्र सिंह तोमर ने संबोधित किया। अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि वैक्सीनेशन बच्चों और समाज को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी और वैज्ञानिक उपाय है। उन्होंने उपस्थित स्कूल संचालकों और संस्था प्रमुखों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही अभिभावकों को जागरूक करते हुए उन्हें वैक्सीनेशन के महत्व और उसके लाभों के बारे में जानकारी दें, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। बैठक में यह भी बताया गया कि वैक्सीनेशन न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करता है बल्कि पूरे समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब अधिक से अधिक बच्चे टीकाकरण करवाते हैं तो संक्रमण फैलने की संभावना भी कम हो जाती है। इसके साथ ही बैठक में विद्यार्थियों की अपार आईडी (APAAR ID) बढ़ाने और उसे शत-प्रतिशत बनाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी स्कूलों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने विद्यालय के विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाकर शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुदृढ़ करें। बैठक के अंत में सभी उपस्थित विद्यालय संचालकों और शिक्षकों ने वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने और अपार आईडी की संख्या बढ़ाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत