-
☰
महाराष्ट्र: किसानों को रबी फसलों की बीमा पॉलिसियों का वितरण
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसलों का जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है. ऐसे किसानों को केंद्र सरकार की मेरी पॉलिसी मेरे हाथ पहल के तहत बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया.
विस्तार
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसलों का जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है. ऐसे किसानों को केंद्र सरकार की मेरी पॉलिसी मेरे हाथ पहल के तहत बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया. इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. देवली तहसील के देवली, पुलगांव, नाचणगांव, गिरोली, अंदोरी, भिडी और विजयगोपाल मंडलों के किसानों को बीमा प्रतिनिधियों के माध्यम से फसल बीमा पॉलिसियां प्रदान की गईं। प्रतिनिधि प्रणय कांबले और अक्षय कावडे ने किसानों के घर जाकर पॉलिसियां सौंपीं. इस पहल के माध्यम से फसल बीमा लेने वाले किसानों को उनकी बीमा पॉलिसी समय पर प्राप्त हुई है. इससे योजना अधिक पारदर्शी और किसान हितैषी बनने में मदद मिल रही है. इस उपक्रम को लेकर किसानों ने संतोष व्यक्त किया है. इस योजना के जरिए सरकार की नीतियों का लाभ सीधे किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत