-
☰
राजस्थान: नेशनल हाईवे-52 पर भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट चालक की मौत, चार घायल
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: सीकर जिले के रानोली थाना इलाके में नेशनल हाईवे-52 पर आज शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया।
विस्तार
राजस्थान: सीकर जिले के रानोली थाना इलाके में नेशनल हाईवे-52 पर आज शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। रानोली क्षेत्र में हाईवे पर शिफ्ट (स्विफ्ट) कार और थार गाड़ी की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार चालक बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सड़क मरम्मत कार्य के चलते हाईवे पर यातायात एक तरफा चल रहा था। इसी दौरान सीकर की ओर आ रही स्विफ्ट कार को सीकर की ओर से जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहनों कीआमने-सामने टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए तुरंत सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने स्विफ्ट कार चालक झुंझुनू के मुकुंदगढ़ निवासी बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार अन्य चार जनों का इलाज शुरू किया। हादसे में कार सवार पूजा, विष्णु पारीक, इनायत अली और होमगार्ड जवान मुकेश शर्मा घायल हो गए। हादसे में घायल एक होमगार्ड जवान मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक बाबूलाल के शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। रानोली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत