-
☰
राजस्थान: धनोप माता मंदिर मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, व्यवस्थाओं पर हुई अहम बैठक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: धनोप माता मंदिर परिसर में लगने वाले नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ओम प्रकाश ने की।
विस्तार
राजस्थान: धनोप माता मंदिर परिसर में लगने वाले नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ओम प्रकाश ने की। बैठक में मेले के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहनी चाहिए। बैठक में तहसीलदार रामदेव धाकड़, ग्राम पंचायत धनोप के सचिव दीपक कुमार मीणा, थाना अधिकारी भवानी सिंह, पंचायत समिति शाहपुरा के प्रतिनिधि, पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश, पटवारी प्रकाश जाट, मंदिर ट्रस्ट के सचिव रमेश चंद्र, ट्रस्टी कैलाश चंद्र, प्रदीप कुमार तथा कालू दाधीच सहित अन्य अधिकारी व ट्रस्ट कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और ट्रस्ट कर्मचारियों से चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, शौचालय, पार्किंग तथा एंबुलेंस व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली। साथ ही मेले में लगने वाली दुकानों की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि मेले के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत