Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 01:29:21 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:29:21 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस मुख्यालय व श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार सम्पति संबंधि अपराधो की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में दिये ग

विस्तार

राजस्थान: जिला पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस मुख्यालय व श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार सम्पति संबंधि अपराधो की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में दिये गये निर्देशानुसार श्री नितेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री श्री जेठाराम वृताधिकारी वृत चौहटन के निकट सुपरविजन में श्री दीपसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना धनाऊ मय टीम द्वारा कस्बा भुणिया मे जीरा चोरी की वारदात का खुलाशा करते हुए चार मुलजिमानो को गिरफ्तार कर चोरी हुआ जीरा शत प्रतिशत बरामद करते हुए घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त करने मे सफलता हासिल की गई।

श्री अनील कुमार पुत्र आसुलाल जैन निवासी भुणिया ने दिनांक 03.10.26 को पुलिस थाना धनाउ पर रिपोर्ट पेश की कि रात्री मे अज्ञात चोरो द्वारा कस्बा भुणिया मे मेरे गोदाम मे छत के रास्ते प्रवेश कर ऊपरी दीवार तोङकर गोदाम मे प्रवेश कर गोदाम मे से जीरे की 06 बोरिया चुरा ली है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया।
जीरा चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए श्री दीपसिंह नि.पु, थानाधिकारी पुलिस थाना धनाऊ मय टीम द्वारा अथक प्रयास कर तकनिकी साक्ष्यों व मुखबीरान से लगातार सम्पर्क मे रहकर उक्त चोरी की वारदात को ट्रेस आउट कर अज्ञात मुलजिमान का पता कर कुल तीन आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले व एक आरोपी चोरी का माल खरीदने वाले चारो मुलजिमानो को गिरफ्तार कर चोरी हुआ जीरा बरामद किया गया। तथा चोरी की वारदात मे प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो को जब्त करने मे सफलता हासिल की गई।

Related News

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा जिला कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव, जेन-जी को जोड़ने के लिए होगा भजन जैमिंग दशहरे पर 70 फीट के रावण का दहन

उत्तर प्रदेश: संत रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, शंभू दयाल को कानपुर क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारा संपन्न, पितरों, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया समर्पित


Featured News