Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आईईसी टीम नागौर सम्मानित, निरामय राजस्थान अभियान की हुई शुरुआत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 08/04/2025 10:35:53 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 08/04/2025 10:35:53 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की आईईसी टीम नागौर सम्मानित राज्य सरकार की ओर से सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

विस्तार

राजस्थान: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की आईईसी टीम नागौर सम्मानित राज्य सरकार की ओर से सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में निरामय राजस्थान अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की शुरुआत समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और विशिष्ट अतिथि राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने की। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राज्य के समस्त संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई। निदेशक जन स्वास्थ्य श्री डॉ. रवि प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के दौरान टीम हेल्थ नागौर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह प्रशस्ति पत्र नागौर के निदेशक जन स्वास्थ्य डॉक्टर रवि प्रकाश शर्मा और नोडल अधिकारी डॉक्टर एस.एन. धौलपुरिया ने नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर सैनी और जिला कार्यक्रम समन्वयक (आई.ई.सी.) हेमंत उज्जवल से प्राप्त किया। इस अवसर पर नागौर के जिला टी.बी. रोग अधिकारी डॉक्टर श्रवण राव सहित नागौर जिले से अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।