-
☰
राजस्थान: द्वितीय फाल्गुन महोत्सव में गूंजा श्री श्याम संकीर्तन, भव्य जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: श्री श्याम संकीर्तन (द्वादशी) द्वितीय फाल्गुन महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ दिनांक 28 फरवरी शनिवार को संपन्न हुआ कार्यकम संयोजक जितेन्द्र जोशी ने बताया समिति द्वारा मंदिर प्रांगन में विशेष साज
विस्तार
राजस्थान: श्री श्याम संकीर्तन (द्वादशी) द्वितीय फाल्गुन महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ दिनांक 28 फरवरी शनिवार को संपन्न हुआ कार्यकम संयोजक जितेन्द्र जोशी ने बताया समिति द्वारा मंदिर प्रांगन में विशेष साज सज्जा की गई और बाबा की अखंड ज्योत जलाकर बाबा को छप्पन भोग लगाकर बाबा का भव्य दरबार लगाकर विशाल जागरण किया गया । कार्यकम की शुरुवात मंदिर महंत मनीष जी पुजारी और पंडित अनूज जी शास्त्री द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर अखंड ज्योत जलाकर की गई जागरण की शुरुवात श्री घनश्याम शर्मा (बब्बल) द्वारा गणेश वंदना करके की गई उसके पश्चात स्थानीय कलाकार जितेन्द्र जोशी द्वारा.... महारो बेड़ो पार लगा दिजे सालासर हनुमान छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना सुनाकर सबको भाव विभोर कर नाचने को मजबूर कर दिया बाहर से आए कलाकार जिसमें संजय सैन (सूरजगढ़)द्वारा मेरी लाज रखना...बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय, . प्रीति चौधरी (झुंझुनूं) कृष्ण मेरो छोटो रहगो र तेरी राधा झटक जवान .. थाली भरकर ल्याई र खिचड़ो, धर्मवीर बृजवासी राधे राधे बोल श्याम आयेंगे....बंशी बाजेंगी राधा नाचेगी और लाडली श्री राधे धमाल सुनाकर सभी को नाचने को मजबूर कर दिया आकर्षक का केंद्र रही दिल्ली से आई झांकी बंटी सोनिया तिलकधारी द्वारा राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती,खाटूश्याम जी ,काली माता की सजीव झांकी दिखाकर सभी को आकर्षित ओर मोहित कर दिया कार्यकम में आए हुए बाहर से सभी मंडलों और अतिथियों व पत्रकार बंधुओं का माल्यार्पण व दुप्पटा उड़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया समापन पर संकीर्तन समिति के सदस्यों द्वारा आरती कर मंदिर प्रांगण में प्रसाद का वितरण किया गया । कार्यक्रम में श्री जीत सिंह यादव,बद्रीप्रसाद शर्मा, पूरण कसाना,डॉ वेदप्रकाश,प्रदीप अग्रवाल,मनोज अग्रवाल संतोष मीणा, रघुवीर मीणा,विनोद शर्मा, सीताराम अग्रवाल,केशव बंसल,सुरेश चंद मीणा,हरिराम गुर्जर, हरदान पायला,महेश गुर्जर,दीपक मीणा,कैलाश गुप्ता, रामकुंवार गुर्जर,सचिन मीणा,बलबीर गुर्जर,मनीष मीणा,जिलेंद्र पायला,सोनू लाडला, विनोद जोशी,विश्वनाथ सोनी,प्रदीप शर्मा,अमित विधानी, धर्मवीर कुमावत,डॉ राकेश शर्मा,महेश गुप्ता,मनोज चौधरी,विजय सोनी,अशोक शर्मा,अमरसिंह कुमावत,कुंदन मीना, रवि स्वामी, संजय पायला,अक्षय, जय सिंह पायला, हंसराज पायला, नाहर सिंह पायला, दया पायला, कमल कटारिया,कोमल शर्मा ,पूनम शर्मा,ऊषा शर्मा।
कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है..
राजस्थान: गंदे नालों और खराब सफाई व्यवस्था से नागरिकों में दिखी नाराजगी
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का हुआ निधन, प्रशासन में शोक
उत्तर प्रदेश: 33 केवी लाइन निर्माण में लापरवाही, पेड़ में फंसा हाई-वोल्टेज तार बना खतरा