-
☰
Ramadan 2023 Date: कब है रमजान का पहला रोजा, 21 मार्च या 22 मार्च को दिखेगा रमजान का चांद
21 मार्च या 22 मार्च को दिखेगा रमजान का चांद - Photo by : Social Media
संक्षेप
इस्लामिक धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सबसे पवित्र रमज़ान के महीने की शुरुआत होने वाली है। इस मार्च महीने की आने वाली 22 तारीख को रमजान का चांद का देखा जाएगा और 23 मार्च को पहला रोज़ा रखा जाएगा। इबादतों के महीने रमज़ान की शुरुआत शाबान महीने के खत्म होने के बाद दिखने वाले चांद से होती है। बता दें कि, जिस रात को चांद दिखेगा उसी रात की सुबह को पहले रोज़े की सेहरी होगी।
विस्तार
इस्लामिक धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सबसे पवित्र रमज़ान के महीने की शुरुआत होने वाली है। इस मार्च महीने की आने वाली 22 तारीख को रमजान का चांद का देखा जाएगा और 23 मार्च को पहला रोज़ा रखा जाएगा। इबादतों के महीने रमज़ान की शुरुआत शाबान महीने के खत्म होने के बाद दिखने वाले चांद से होती है। बता दें कि, जिस रात को चांद दिखेगा उसी रात की सुबह को पहले रोज़े की सेहरी होगी। 22 मार्च को भी हो सकता है पहला रोजा सऊदी अरब में कब है पहला रोजा ?
बता दें कि, इस्लामी कैलेंडर के दिन चांद के इर्द गिर्द घूमते है। कई बार यह महीना 29 दिनों का होता है तो कई बार 30 दिनों का। ऐसे में अगर शाबाद का महीना 29 दिनों का हो तो फिर, रमजान 2023 का पहला रोजा 22 मार्च को होगा। इस वर्ष रमजान का पहला रोज़ा 22 मार्च का होगा या फिर 23 मार्च का यह बात पूरी तरह से 21 मार्च को ही स्पष्ट हो पाएगी, क्योंकि अगर महीना 29 दिनों का हुआ तो 21 मार्च की शाम को चांद नजर आएगा।
अगर सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों की बात करें तो बीते दिनों आई खबर के मुताबिक, 23 मार्च का पहला रोज़ा होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो भारत में पहला रोजा 22 मार्च को होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देश भारत के मुकाबले एक दिन आगे चलते हैं।