Contact for Advertisement 9650503773


Ravana's palace in Shri lanka: क्या अभी भी मौजूद है रावण का महल, किन सुविधाओं के बीच रहता था लंकापति रावण 

क्या अभी भी मौजूद है रावण का महल,

क्या अभी भी मौजूद है रावण का महल, - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Kritika Kumari , Date: 24/10/2023 01:15:25 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Kritika Kumari ,
  • Date:
  • 24/10/2023 01:15:25 pm
Share:

संक्षेप

नई दिल्ली: दशहरे के दिन हम रावण के पुतले का दहन करते है। और ऐसा माना जाता है कि रावण का दहन कर के लोग समाज के प्रति अपने भीतर की बुराईयों का भी दहन करते हैं। आज हम आपको रावण के उस पक्ष से रूबरू कराने वाले है जो यह बताता है कि रावण का जीवन कितना वैभवपूर्ण था। और साथ ही वह कितना विलासतापूर्ण जीवन जीता था और उसका महल कितना शानदार था। 

विस्तार

नई दिल्ली: दशहरे के दिन हम रावण के पुतले का दहन करते है। और ऐसा माना जाता है कि रावण का दहन कर के लोग समाज के प्रति अपने भीतर की बुराईयों का भी दहन करते हैं। आज हम आपको रावण के उस पक्ष से रूबरू कराने वाले है जो यह बताता है कि रावण का जीवन कितना वैभवपूर्ण था। और साथ ही वह कितना विलासतापूर्ण जीवन जीता था और उसका महल कितना शानदार था। 

रावण की लंका कहा है? 
श्रीलंका में आज जो सिगिरिया नाम का एक स्थान है, जहां कभी रावण की लंका मौजूद हुआ करती थी। बहुत से लोगों का ऐसा मानना है कि यहां कि एक बड़ी सी चट्टान पर रावण का महल स्थित था, जहां वह सुरक्षित रूप से निवास करता था। रावण के विषय में बोला जाता है कि उसके पुष्पक विमान के लिए महल के नज़दीक ही एक विशेष एयरपोर्ट भी स्थित था, जहां से उसका पुष्पक विमान उड़ता था। 

पानी का सिस्टम और लिफ्ट की व्यवस्था
उस समय के मुकाबले, रावण के महल में कहीं अधिक आधुनिक सुविधाएं मौजूद थीं। ऐसा कहा जाता है कि रावण के महल में ऊपर से नीचे की ओर जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था थी, तो वहीं पानी की व्यवस्था के लिए यहां एक आधुनिक ढांचा तैयार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो श्रीलंका के सिगरिया रॉक चट्टान की चोट पर एक पुराने महल के अवशेष पाए गए हैं। 

क्या अभी भी मौजूद है रावण का शव 
श्रीलंका की एक स्थानीय मीडिया के अनुसार यहां के रगैला के जंगलों में लगभग 8 हजार फीट की ऊंचाई पर रावण का शव रखा गया है। लोगो का कहना हैं कि यहां रावण के शव को ममी के रूप में रखा गया है। हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टि से इसका कोई साक्ष्य नहीं मिलता है। लेकिन यहां के स्थानीय लोग इसे मानते हैं और यहां सामान्यतः ही घूमने और इसे देखने आते हैं। श्रीलंका जाने वाले लोगों के लिए रावण का ये महल बहुत बड़ा टूरिस्ट प्लेस है। 

 


Featured News