-
☰
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद के चलते युवक के घर हुआ पथराव, छह लोग घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र के वसावनपुर में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र के वसावनपुर में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। ढाकनलाल पक्ष के लोगों ने बंटी के घर पर हमला कर पथराव किया, जिसमें बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, बंटी और ढाकनलाल के बीच खेती की जमीन में लगे पॉपुलर और यूकेलिप्टस के पेड़ों के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बंटी के अनुसार, पेड़ उसी के खेत में थे, लेकिन ढाकनलाल जबरदस्ती विरोध कर रहा था। करीब आठ महीने पहले बंटी ने ये पेड़ एक ठेकेदार को लगभग 15 हजार रुपये में बेच दिए थे। ढाकनलाल ने पेड़ों को अपना बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मामले में बंटी के हक में फैसला सुनाया था। हालांकि, यह मामला पूरी तरह से सुलझा नहीं था, जिससे ढाकनलाल पक्ष के लोग मौके की तलाश में थे। बंटी पक्ष के लोगों का आरोप है कि होली के अवसर पर ढाकनलाल के पक्ष के लोग बाहर से आकर इकट्ठा हुए। मंगलवार रात करीब दस बजे उन्होंने बंटी के घर के दरवाजे पर गाली-गलौज शुरू कर दी, जब बंटी पक्ष ने विरोध किया, तो हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर मारपीट की। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर हमलावर वहां से चले गए, लेकिन करीब दस मिनट बाद वे दोबारा लौटे और गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। पथराव में बंटी उर्फ मुन्ना लाल, रघुवीर, सत्यवीर, रंजीत, चेतराम और रेशमा घायल हो गए। बंटी गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।दूसरे पक्ष का मुकेश हमला करके भागते समय गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचनामिलने पर थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। घायल बंटी की मां पूरन देई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली है मामले की जांच की जा रही है।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत