Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरजापुर छानबे विजयपुर में बारावफात का जुलुस सकुशल सम्पन हुआ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 05/09/2025 04:13:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 05/09/2025 04:13:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर छानबे विजयपुर में बारावफात का जुलुस सकुशल सम्पन हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर छानबे विजयपुर में बारावफात का जुलुस सकुशल सम्पन हुआ। बारावफात इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल में मनाया जाता है। ये दिन पैगंबर मोहम्मद की पैदाइश के दिन के तौर पर याद किया जाता है। बारावफात सभी मुस्लिम आबादी वाले देशों में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। आज देशभर में मुसलमान  बरावफात को मिलाद-उन-नबी भी कहते हैं। ये दिन पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद की यौमे पैदाइश (जन्मदिन) के तौर पर मनाया जाता है। पैगंबर मुहम्मद के जन्म की सही तारीख मुस्लिम समुदाय के सुन्नी और शियाया संप्रदायों के अनुसार अलग-अलग है। सुन्नी रबी-अल-अव्वल के 12वें दिन को पैगंबर मुहम्मद की जन्मतिथि मानते हैं। इस जुलुस में दादर कला, नयी बस्ती विजयपुर, दुधिया मुहल्ला, तुरकान मुहल्ला, छिप हटी मुहल्ला से जुलुस नारे के साथ निकला। सभी मुहल्ला से जुलुस में विंध्याचल थाना प्रभारी व गैपुरा चौकी प्रभारी पुलिस प्रशासन साथ साथ लगे रहे। 


Featured News