-
☰
उत्तर प्रदेश: पिरान कलियर की फैरूज फातिमा ने UPSC पास कर IAS अधिकारी बन क्षेत्र का नाम किया रोशन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हरिद्वार पिरान कलियर-पिरान कलियर क्षेत्र की रहने वाली होनहार बेटी फैरूज फातिमा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठा परीक्षा पास कर (IAS) अधिकारी बनी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हरिद्वार पिरान कलियर-पिरान कलियर क्षेत्र की रहने वाली होनहार बेटी फैरूज फातिमा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठा परीक्षा पास कर (IAS) अधिकारी बनी। पिरान कलियर क्षेत्र की रहने वाली हॉनर बेटी फैरूज फातिमा ने IAS अधिकारी बनकर पूरे क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। उनकी एक ऐतिहासिक उपलब्धि से नगर पंचायत पिरान कलियर सहित पूरे प्रदेश में खुशियों और गर्व का माहौल है। फैरूज फातिमा की सफलता केवल एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं बल्कि संघर्ष मेहनत और पिता के सपनों को साकार करने की प्रेरणादायक मिसाल है। उनके पिता इकबाल साहब जो पैसे से एक ट्रक ड्राइवर है उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी ।दिन-रात मेहनत कर उन्होंने अपनी बेटी को आगे बढ़ने का हौसला दिया। फैरूज फातिमा ने भी अपने पिता की मेहनत और विश्वास को सार्थक करते हुए कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई की और IAS बनाकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। खास बात यह है कि फैरूज फातिमा एक प्रतिभाशाली रग्बी खिलाड़ी भी रही है, जिन्होंने सोनाली नदी के मैदान से अपने खेल और संघर्ष की शुरुआत की थी। खेल और पढ़ाई को लेकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत