-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर लीक से भीषण आग, विदाई के बाद घर में मचा हड़कंप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में एक खुशी का माहौल उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब एक युवती की विदाई के बाद घर में खाना बनाते समय गैस लीक होने से भीषण आग लग गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में एक खुशी का माहौल उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब एक युवती की विदाई के बाद घर में खाना बनाते समय गैस लीक होने से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दो बालिकाओं और तीन महिलाओं सहित कुल 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि आग बुझाने के प्रयास में एक युवक भी घायल हुआ है। घायलों का इलाज फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। क्या है पूरी घटना? मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बहोरन की बेटी रूबी की बारात आई थी। शुक्रवार शाम को विदाई संपन्न होने के बाद घर की महिलाएं गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान पास ही रखा एक अन्य गैस सिलेंडर लीक होने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार और पड़ोसियों ने समरसेबल चलाकर पानी डाला और कपड़ों की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में झुलसे लोगों का विवरण मंजू 25 वर्ष, निवासी चकया काठ शाहजहांपुर, मोनिका 8 वर्ष, निवासी नौगमा, अनीता 28 वर्ष, निवासी चकया, साक्षी 11 वर्ष, निवासी कुबेरपुर, कायमगंज फर्रुखाबाद, नीतू 25 वर्ष, निवासी मिर्जापुर, पारस युवक आग बुझाने के दौरान घायल। फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में मची अफरा-तफरी परिजनों ने तुरंत सभी घायलों को जरियनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक साथ इतने झुलसे हुए मरीजों के आने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल के सीएमएस ने तत्काल डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी और डॉ. अमन कुमार को इमरजेंसी में भेजकर घायलों का उपचार शुरू करवाया। सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा, जताई नाराजगी घटना की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार लोहिया अस्पताल के बर्न वार्ड पहुंचे। वार्ड में एसी कूलिंग की उचित व्यवस्था न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सर्जन से जानकारी ली। मरीजों के बेहतर उपचार के लिए तत्काल डिप्टी सीएमओ दीपक कटारिया की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने भी अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रभात वर्मा से बात कर स्थिति की मॉनिटरिंग की। बताया जा रहा है कि दो मरीजों को निजी अस्पताल में भी शिफ्ट किया गया है।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 317 जोड़े बने जीवनसाथी
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ निःशुल्क दंत परीक्षण, जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 585 शिकायतें प्राप्त, 65 मामलों का मौके पर निस्तारण
उत्तर प्रदेश: लखपति दीदियों संग डीएम का संवाद, बैंकिंग समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में विधवा महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
