-
☰
उत्तर प्रदेश: खाना बनाने को लेकर पत्नी ने कटी पति की जुब्नान, इलाके में मची सनसनी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पति की जीभ काटकर अलग कर दी। जीभका टुकड़ा बेड पर फेंक दिया। दोनों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था। पति ने कहा- तुम अच्छा खाना नहीं बना पाती हो।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पति की जीभ काटकर अलग कर दी। जीभका टुकड़ा बेड पर फेंक दिया। दोनों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था। पति ने कहा- तुम अच्छा खाना नहीं बना पाती हो। इस बात से ही पत्नी नाराज हो गई। गुस्से में पत्नी ने सब्जी बनाने वाले चाकू से पति की जुबान काट दी। खून से लथपथ पति रोता-बिलखता, चिल्लाता कमरे से बाहर भागा। वह मां के पास पहुंचा। मां घबरा गई। शोर-शराबा हुआ तो आसपास के लोग पहुंचे। मंगलवार सुबह पत्नी कमरा खोलकर बाहर आई तो रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने उसे घेर लिया। महिला की जमकर पिटाई की। महिला ने कहा कि दिनभर मेहनत करती हूं। फिर भी पति मारपीट करता था। कहता था कि खाना अच्छा नहीं बनाती हो। दोनों की 10 महीने पहले मार्च में शादी हुई थी। खाना अच्छा नहीं बना पाती हो सुनकर पत्नी ईशा चिढ़ गई पूरी घटना गाजियाबाद के मोदीनगर के संजयपुरी कॉलोनी की है। यहां रहने वाला विपिन (26) एक फैक्ट्री में काम करता है। मार्च 2025 में विपिन की शादी मेरठ के मलियाना की रहने वाली ईशा के साथ हुई थी। विपिन, ईशा और विपिन की मां गीता एक साथ घर में रहते हैं। विपिन की मां गीता ने कहा- सोमवार रात को विपिन काम करके लौटा। पत्नी ईशा ने खाना बनाया। कुछ देर तक हम सभी बैठकर बातें करते रहे। इसके बाद बहू ने मुझे खाना दिया। मैं खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। इसके बाद बेटा-बहू खाना खाकर ऊपर कमरे में चले गए। रात करीब 11 बजे खाना बनाने को लेकर दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। विपिन ने कहा कि तुम खाना अच्छा नहीं बना पाती हो। इसी बात को लेकर ईशा चिढ़ गई। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। मैं नीचे से ही डांटती रही सब्जी काटने वाले चाकू से काटी जीभ मां ने कहा- मुझे लगा कि पति-पत्नी का मामला है निपट जाएगा। कुछ देर बाद दोनों शांत हो गए। इसके बाद रात करीब 1 बजे बहू किचन में गई। वहां से सब्जी काटने वाला चाकू उठा ले आई। बेटे से बोली कि तुम्हारी बहुत जीभ चलती है। जीभ ही काट दूंगी। गुस्से में ईशा ने चाकू से विपिन का जबरदस्ती मुंह खोल और उसकी जीभ काट दी। इसके बाद बेटा रोते हुए मेरे पास आया। वहीं, बहू ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। मैंने बाहर गली में निकलकर शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग गए। लोगों की मदद से विपिन को मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। बेटा कुछ बोल नहीं पा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद ही कुछ आगे की स्थिति बताई जा सकती है। युवक की कटी हुई जीभ भी परिवार के लोग अस्पताल ले गए। ईशा 8वीं पास है। वह घर में रहती है। पड़ोसियों ने महिला को बुरी तरह पीटा विपिन की पत्नी ईशा रातभर कमरे में बंद रही। मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो भीड़ लग गई। ईशा भी कमरे से बाहर आ गई। इसके बाद महिलाओं ने उसे पीटना शुरू कर दिया। ईशा के मायके पक्ष के एक व्यक्ति भी आया था। उसको भी पीटा गया है। शो मोदीनगर आनंद प्रकाश का कहना कि पूरे मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी।
तुरंत घायल पति को मोदीनगर के अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर, पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पड़ोसी चिल्लाते रहे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे