-
☰
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: गंगोलीहाट राय बहादुर पूरन लाल शाह विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट में हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लाऔर श्रद्धा के साथ मनाया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: गंगोलीहाट राय बहादुर पूरन लाल शाह विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट में हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, वरिष्ठ आचार्य महिपाल सिंह मेहता तथा पद्मादत्त भट्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव के दौरान विद्यालय के आचार्यों—पंकज पंत, बहादुर सिंह, भगवान भंडारी, पंकज पाठक, कपिल उप्रेती, हेमन्त महर, हिमांशु उप्रेती, प्रेमा कार्की, कुलवंत धानिक, हिमानी कार्की, संगीता मेहता तथा प्रेमा दशौनी ने विधिवत पुष्पार्चन किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं (भैया-बहनों) ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान के गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे हनुमान जी के समान ज्ञानवान, बलवान और बुद्धिवान बनकर अपने जीवन को सफल बनाएं और समाज की सेवा करें। कार्यक्रम के अंत में संपूर्ण विद्यालय परिवार को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण का कार्य मुख्य रूप से प्रेमा कार्की तथा प्रेमा दशौनी द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा का सदस्यता अभियान इंदौर से शुरू
उत्तर प्रदेश: बोड़ाकी रेलवे टर्मिनल परियोजना में 1365 परिवारों का सहमति से पुनर्वास किया गया
बिहार: बिहार राज्य खेल मजदूर यूनियन की विचार गोष्ठी, खेतिहर मजदूरों के अधिकारों पर दिया जोर
ओडिशा: तीन दिवसीय दयणाचोरी मेला महोत्सव संपन्न, राज्य स्तर की कविता पाठोत्सव भी आयोजित
राजस्थान: तनीषा चौधरी ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान किया हासिल, विद्यालय में भव्य विजय जुलूस निकाला
उत्तर प्रदेश: हार्ट अटैक से एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का निधन, पुलिस महकमे में शोक