-
☰
No image found.
उत्तराखंड: रक्षा कर्मचारियों की समस्याओं पर राष्ट्रीय परिषद बैठक, सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की उठी मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: देहरादून ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ नॉन-गजेटेड ऑफिसर्स ऑफ ऑर्डिनेंस एंड इक्विपमेंट फैक्ट्रीज एंड क्वालिटी एश्योरेंस ऑर्गनाइजेशंस (AIANGOS) की राष्ट्रीय परिषद (JCM-II) की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई।
विस्तार
उत्तराखंड: देहरादून ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ नॉन-गजेटेड ऑफिसर्स ऑफ ऑर्डिनेंस एंड इक्विपमेंट फैक्ट्रीज एंड क्वालिटी एश्योरेंस ऑर्गनाइजेशंस (AIANGOS) की राष्ट्रीय परिषद (JCM-II) की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं रक्षा मंत्रालय के सचिव अजय जी ने भाग लिया। बैठक के दौरान रक्षा कर्मचारियों और मुख्य रूप से नव-नियुक्त असैन्य अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव अजय जी ने रक्षा मंत्रालय के सचिव के समक्ष कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 वर्ष करने की मांग को प्रमुखता से उठाया और सेवा नियम 56(J) के तहत होने वाली अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे नियमों से कर्मचारियों के भविष्य और मनोबल पर गहरा नकारात्मक असर पड़ रहा है। मंत्रालय के सचिव ने संगठन द्वारा उठाए गए मुद्दों को बेहद गंभीरता से लिया और आश्वस्त किया कि रक्षा उत्पादन विभाग (DDP) के तहत काम करने वाले किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए सरकार उचित कदम उठाएगी। इसके साथ ही उन्होंने फील्ड यूनिट्स और विभिन्न फैक्ट्रियों के महाप्रबंधकों (GMs) तथा सीएमडी (CMDs) को निर्देश दिया कि वे स्थानीय स्तर पर संगठन के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करें ताकि समस्याओं का निवारण सुगमता से हो सके। बैठक में AIANGOS के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर प्रयास करने को तैयार हैं। यदि प्रशासन या अधिकारियों द्वारा उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो संगठन विरोध और बहिष्कार जैसे कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस बैठक में ओएलएफ शाखा के पदाधिकारियों सहित संगठन के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने एकसुर में कर्मचारियों की आवाज को मजबूत करने का संकल्प लिया। नॉर्थ जोन अध्यक्ष गिरीश चंद्र उप्रेती द्वारा नॉर्थ जोन की वर्चुअल मीटिंग करी गई जिसमें 9 जून सचिव नरेश राठौर धर्मेंद्र सचिन कुलदीप सिंह और सुदेश कुमार गौतम ने भाग लिया जिसकी अध्यक्षता नॉर्जन के अध्यक्ष गिरीश चंद्र उप्रेती जीने की और दूसरे संगठन को आदर किया वह चुगलखोरी बंद करें क्योंकि एक दूसरा संगठन जिसका काम शुगर पूरी करना है उनको भी आधा किया इस तरह से जुगलखोरी करना बंद करें आने वाली समस्याओं के बारे में आपको अवगत किया।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 317 जोड़े बने जीवनसाथी
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ निःशुल्क दंत परीक्षण, जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 585 शिकायतें प्राप्त, 65 मामलों का मौके पर निस्तारण
उत्तर प्रदेश: लखपति दीदियों संग डीएम का संवाद, बैंकिंग समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में विधवा महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
