-
☰
उत्तरखंड: PWD गेस्ट हाउस में यूथ बैठक व सदस्यता अभियान, ऋषभ रावल बने नगर यूथ अध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तरखंड: गंगोलीहाट के पी.डब्ल्यू.डी. (PWD) गेस्ट हाउस में आज एक महत्वपूर्ण बैठक और सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तरखंड: गंगोलीहाट के पी.डब्ल्यू.डी. (PWD) गेस्ट हाउस में आज एक महत्वपूर्ण बैठक और सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। यूथ विधानसभा अध्यक्ष आदित्य महरा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई और कई स्थानीय युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ऋषभ रावल को नगर यूथ अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष आदित्य महरा ने ऋषभ रावल का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में नगर क्षेत्र में युवा शक्ति को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई युवाओं ने पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वाले मुख्य नामों में शामिल हैं। इस सदस्यता अभियान और बैठक में पार्टी के सक्रिय सदस्य बिशन कन्याल, राहुल परगाई, नीरज महरा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने नवागंतुक सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को धरातल पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे