-
☰
बिहार: गर्मी से पहले नवादा में चापाकलों की मरम्मत अभियान शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: जिला पदाधिकारी नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा चापाकल मरम्मति दल को सभी 14 प्रखंडों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विस्तार
बिहार: जिला पदाधिकारी नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा चापाकल मरम्मति दल को सभी 14 प्रखंडों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह दल जिले के सभी 14 प्रखंडों में सार्वजनिक चापाकलों की मरम्मत एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। जहां भी सार्वजनिक चापाकलों में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी होगी, मरम्मति दल द्वारा उसे तत्काल ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरम्मति दल के सभी वाहनों पर कंट्रोल रूम का नंबर तथा संबंधित अभियंताओं का मोबाइल नंबर अंकित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी संबंधित नंबर उपलब्ध हैं। यदि कहीं भी किसी सार्वजनिक चापाकल के खराब होने की शिकायत होती है, तो संबंधित व्यक्ति कंट्रोल रूम नंबर पर इसकी सूचना दे सकते हैं। साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ऐप पर भी चापाकल की समस्या को जियो-टैग कर दर्ज किया जा सकता है। पेयजल की समस्या के समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, नवादा के कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नंबर 06324-210036 है,जिस पर पेयजल से संबंधित शिकायत समय पूर्वाहन 08:00 से अपराहन 06:00 तक दर्ज करायी जा सकती है। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल नवादा सुजीत कुमार, कनीय अभियंता विजेता कुमारी, कुन्ती कुमारी, दिनेश कुमार, अश्विनी आनंद, संजीत कुमार सक्सेना, मो. दिलशाद, अभिषेक कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत