Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: सद्भावना चौक से न्यू पुल तक अमेरिका-इजराइल युद्ध के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sajid Hossain , Date: 07/03/2026 11:24:42 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Sajid Hossain ,
  • Date:
  • 07/03/2026 11:24:42 am
Share:

संक्षेप

बिहार: सद्भावना चौक से न्यू पुल तक जनाब मसीह उद्दीन,(जनसुराज के प्रवक्ता),शमीम मंसूरी (AIMIM) के कार्यकर्ता की सदारत में ये विरोध प्रदर्शन को कामयाब किया।

विस्तार

बिहार: सद्भावना चौक से न्यू पुल तक जनाब मसीह उद्दीन,(जनसुराज के प्रवक्ता),शमीम मंसूरी (AIMIM) के कार्यकर्ता की सदारत में ये विरोध प्रदर्शन को कामयाब किया। हजारों लोगों ने मिलकर ये विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सभी इंसाफ पसंद लोगों ने अमेरिका और इजरायल के तानाशाही रवैए का घोर विरोध करते हुए नज़र आये और लोगों ने एक सुर में एक ही बात कहते हुए नज़र आये की यह जंग मानवता के ख़िलाफ़ जंग है, जिससे पूरे विश्व में फैलने का अंदेशा है। इस जंग से पूरे इंसानियत के लिए एक बड़ा ख़तरा पैदा होने की संभावनाएं बढ़ेगी। लोग मंहगाई और भुखमरी के शिकार हो जाएगे इसलिए हर अमन पसंद लोग इस जंग का विरोध करते हैं। अमेरिका और इजरायल पूरी दुनिया पर ताक़त के बल पर कब्ज़ा चाहता है, जो सरासर अपराध के श्रेणी में आता है। संयुक्त राष्ट संघ अब केवल नाम का रह गया है यू कह लीजिए के अमेरिका और इजरायल का पिछलग्गू के इलावा और कुछ नहीं।