Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: रजौली में राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार के समर्थन में हुई बैठक

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dinesh Kumar Gupta , बिहार  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 11:27:24 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 11:27:24 am
Share:

संक्षेप

बिहार: रजौली में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार के समर्थन में मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

बिहार: रजौली में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार के समर्थन में मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक कौशल यादव समेत कई नेताओं ने आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। पूर्व विधायक कौशल यादव ने कहा कि स्नातक मतदाता एकजुट होकर राजद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने अपने संबोधन में मौजूदा प्रतिनिधित्व और स्नातकों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि राजद सभी वर्गों और समुदायों की बात करता है। रजौली के पूर्व प्रमुख डॉ. रामचंद्र प्रसाद यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और क्षेत्र से राजद प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की।

वहीं, राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार ने कहा कि सभी स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें और कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। उन्होंने स्नातकों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए छह प्रमुख घोषणाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्नातकों के हित में शिक्षा और अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्यों की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता रजौली इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बाल कृष्णा प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन नंदकिशोर यादव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी सलमान रागिब, जिला परिषद सदस्य मेवा लाल राजवंशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमा चौधरी, सुनीता यादव, बबलू यादव, राजेंद्र यादव, अशोक यादव, कृष्ण यादव, शिवकुमार यादव, मनोज यादव, मुसाफिर चौधरी और तनवीर आलम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Featured News