-
☰
दिल्ली: उत्तम नगर में 400 झुग्गियों में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: उत्तम नगर के झुग्गी-झोपड़ी इलाके में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
विस्तार
दिल्ली: उत्तम नगर के झुग्गी-झोपड़ी इलाके में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग लगभग 400 झुग्गियों में फैल गई और लोगों के लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, आग उत्तम नगर के सेक्टर 10 स्थित झुग्गी-झोपड़ी इलाके में बुधवार रात करीब 11 बजे मटियाला की मच्छी मार्किट के पास बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में यह पता चला कि आग किसी घरेलू वायरिंग की शॉर्ट सर्किट की वजह से शुरू हुई थी। आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। कई लोग घर और सामान बचाने के लिए भागते हुए घायल भी हुए। मौके पर पहुंची दिल्ली फायर सर्विस की 25 दमकल गाड़ियों ने आग को फैलने से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की। आग लगने की सूचना रात 11 बजकर 54 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को दी गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की कई स्ट्रिम का इस्तेमाल किया और आसपास के इलाके को खाली कराया। आग बुझाने में लगभग तीन घंटे का समय लगा। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने इलाके की सुरक्षा संभाली और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया। आग लगने से प्रभावित लोगों का कहना है कि उनके पास जरूरी दस्तावेज, कपड़े, भोजन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय प्रशासन ने राहत और सहायता के लिए कुछ अस्थायी आश्रय और भोजन का इंतजाम किया। सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं ने भी प्रभावित लोगों के लिए पानी, कपड़े और भोजन उपलब्ध कराने में मदद की।
मध्य प्रदेश: गोटेगांव में एबीवीपी की नगर इकाई का गठन, अमन साहू बने नगर मंत्री
उत्तर प्रदेश: युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और रॉड से पीटकर किया घायल
मध्य प्रदेश: थांदला–मेघनगर में वर्षितप आराधना का शतक, अणु शताब्दी वर्ष में तपस्वियों का दृढ़ संकल्प
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर सिसोलर थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार