Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: भिवानी में जानलेवा फायरिंग मामले का ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 31/08/2026 11:18:36 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 31/08/2026 11:18:36 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: भिवानी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: भिवानी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ प्रथम की टीम ने आरोपी को भीम स्टेडियम के पास से पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी 9 मई 2026 को हुई फायरिंग की वारदात में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक गांव रिवाड़ी खेड़ा निवासी संदीप ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 9 मई को वह अपने घर के बाहर सब्जी पैक कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि बाइक सवार युवकों में से एक ने संदीप को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। फायरिंग में संदीप बाल-बाल बच गया और वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी कड़ी में 29 अगस्त 2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम के उपनिरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भीम स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आई आरोपी की भूमिका

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित पुत्र विनोद, निवासी गांव भैणी चंद्रपाल, जिला रोहतक के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वारदात के समय अंकित मुख्य हमलावरों के साथ मोटरसाइकिल चला रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ रोहतक जिले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी एक मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार फायरिंग की इस वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब अंकित की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अदालत के आदेश पर जेल भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी अंकित को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी हैं। भिवानी पुलिस ने कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related News

राजस्थान: परशुराम कुंड की प्रतिकृति पाकर भाव-विभोर हुए राजेंद्र दास महाराज, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मान 

राजस्थान: नंदा का खेड़ा में 11 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता संपन्न, कबड्डी में कायमपुरा और नंदा का खेड़ा विजेता

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश: पोरसा सब्जी मंडी में बारिश से दलदल, खरीदार परेशान; नगर पालिका सख्त कार्रवाई की तैयारी में

उत्तर प्रदेश: गोंडा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, एसपी सिद्धान्त जैन ने दी सख्त चेतावनी


Featured News