Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: जितेंद्र सिंह नेगी को स्टेट डिजिटल एंपावरमेंट अवार्ड से सम्मानित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , Date: 12/12/2025 05:41:16 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Mainpal ,
  • Date:
  • 12/12/2025 05:41:16 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: जितेंद्र सिंह नेगी स्टेट डिजिटल एंपावरमेंट अवार्ड से सम्मानित डिजिटल एंपावरमेंट आज के समय की जरूरत जितेंद्र सिंह नेगी युवाओं को डिजिटल सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा जी आर इंस्टीट्यूट, जितेंद्र सिंह नेगी महेन्द्रगढ़, सवेरा स्वयंसेवी संस्था द्वारा जीआर इंस्टीट्यूट, सतनाली मोड, महाराणा प्रताप चौक,महेन्द्रगढ़ के सभागार में सवेरा स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर जितेंद्र सिंह नेगी को स्टेट डिजिटल एंपावरमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

विस्तार

हरियाणा: जितेंद्र सिंह नेगी स्टेट डिजिटल एंपावरमेंट अवार्ड से सम्मानित डिजिटल एंपावरमेंट आज के समय की जरूरत जितेंद्र सिंह नेगी युवाओं को डिजिटल सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा जी आर इंस्टीट्यूट, जितेंद्र सिंह नेगी महेन्द्रगढ़, सवेरा स्वयंसेवी संस्था द्वारा जीआर इंस्टीट्यूट, सतनाली मोड, महाराणा प्रताप चौक,महेन्द्रगढ़ के सभागार में सवेरा स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर जितेंद्र सिंह नेगी को स्टेट डिजिटल एंपावरमेंट अवार्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार प्रदेश भर में डिजिटल सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सवेरा स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गौतम ने की।गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा, " जितेंद्र सिंह नेगी द्वारा हरियाणा के कोने-कोने में डिजिटल एंपावरमेंट के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायक हैं। उनके नेतृत्व में एचकेसीएल के अधिकृत लर्निंग सेंटर जैसे महेन्द्रगढ़ का जीआर इंस्टीट्यूट, ग्रामीण युवाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।यह अवॉर्ड न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पूरे क्षेत्र के डिजिटल विकास की दिशा में एक मील का पत्थर है।"जितेंद्र सिंह नेगी ने अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद अपने उद्बोधन में कहा, "डिजिटल एंपावरमेंट आज के दौर की आवश्यकता है।जी आर इंस्टीट्यूट जैसे सेंटरों के माध्यम से हम महेन्द्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हजारों युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और ऑनलाइन कौशलों से लैस कर रहे हैं।सवेरा संस्था का यह सम्मान हमें और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।महेंद्रगढ़ के ऑथराइज्ड लर्निंग सेंटर जी आर इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर हम सब महेंद्रगढ़ व हरियाणा को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएं।"कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों सुनीता यादव,दीपक वशिष्ठ,पूनम यादव,रवि दत्त,मुस्कान,मंजू,पारस, रोहित,मनीष,साक्षी,प्रिया,प्रियंका ने जीआर इंस्टीट्यूट द्वारा डिजिटल एंपावरमेंट के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।यह आयोजन स्थानीय समुदाय के लिए डिजिटल क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। फोटो कैप्शन _जितेंद्र सिंह नेगी को स्टेट डिजिटल एंपावरमेंट अवार्ड से सम्मानित करते मनोज गौतम एवं स्टाफ सदस्य।