Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रामगोपाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी को फांसी, 9 को उम्रकैद

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: , Date: 12/12/2025 05:56:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: ,
  • Date:
  • 12/12/2025 05:56:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहराइच, महसी महसी थाना क्षेत्र के महाराजगंज में 13 अक्टूबर 2024 को हुए चर्चित रामगोपाल हत्याकांड में आज जिला एवं सत्र न्यायालय बहराइच ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहराइच, महसी महसी थाना क्षेत्र के महाराजगंज में 13 अक्टूबर 2024 को हुए चर्चित रामगोपाल हत्याकांड में आज जिला एवं सत्र न्यायालय बहराइच ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने कुल 10 दोषियों में मुख्य आरोपी सरफ़राज को फांसी की सज़ा सुनाई है, जबकि अन्य 9 दोषियों को उम्रकैद की सज़ा दी गई है।इसके साथ ही अदालत ने सभी दोषियों पर ₹1,00,000 का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। फैसला सुनाए जाने के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 2024 को रामगोपाल की हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। लंबी जांच और सुनवाई के बाद आज कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि मामले में प्रस्तुत सबूत व गवाह मुख्य आरोपी सरफ़राज के खिलाफ गंभीर अपराध की पुष्टि करते हैं, इसलिए उसे मृत्युदंड दिया जाता है।