Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 14 दिसंबर को यूपी BJP को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन में CM योगी हो सकते हैं प्रस्तावक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , Date: 12/12/2025 03:59:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anand Kumar (UP) ,
  • Date:
  • 12/12/2025 03:59:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. शुक्रवार को पार्टी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है. शुक्रवार को प्रदेश परिषद सदस्य सूची प्रकाशन प्रदेश अध्यक्ष वह राष्ट्रीय परिषद

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. शुक्रवार को पार्टी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है. शुक्रवार को प्रदेश परिषद सदस्य सूची प्रकाशन प्रदेश अध्यक्ष वह राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का प्रकटीकरण किया गया. 13 दिसंबर शनिवार को दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. वहीं, 13 दिसंबर को ही शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन वापस लिए जाएंगे। 

14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा और आवश्यक होने पर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक और संगठन के मुख्य नेता शामिल हो सकते हैं. यह भी कहां जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक मजबूती, जमीनी पकड़ और व्यापक स्वीकार्यता को प्रमुख आधार बनाया गया। 


Featured News