-
☰
No image found.
हरियाणा: हिसार में अवैध 32 बोर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए मिलगेट की टीम ने न्यू ऑटो मार्केट के गेट नंबर-3 के पास गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा। पुलिस के अनुसार युवक टीम को देखकर अचानक वापस मुड़ा और भागने का प्रयास करने लगा था। जानकारी के अनुसार 29 अगस्त 2026 की शाम सीआईए मिलगेट की पुलिस टीम एएसआई विक्रान्त के नेतृत्व में न्यू ऑटो मार्केट के गेट नंबर-3 के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पैदल मार्केट की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही वह अचानक वापस मुड़ा और तेज गति से भागने लगा। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के लोअर की दाहिनी डब से .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी गिरफ्तार युवक की पहचान सुमित कुमार पुत्र उदय चन्द, निवासी गांव खानक, तहसील तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुमित कुमार बरामद पिस्टल से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच सीआईए-2 हिसार के मुख्य सिपाही अनूप द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया और वह इसे किस उद्देश्य से लेकर घूम रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर हथियार की खरीद-फरोख्त या सप्लाई से जुड़े संभावित कनेक्शन की भी जानकारी जुटा रही है। हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार से संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
