Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: छात्रावास की बदहाली और किताबों की कमी को लेकर ABVP ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 02/09/2026 03:20:56 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 02/09/2026 03:20:56 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई ने छात्र हितों से जुड़ी दो प्रमुख समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

विस्तार

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई ने छात्र हितों से जुड़ी दो प्रमुख समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिला संयोजक ध्रुव नीखरा के नेतृत्व में दिया गया। परिषद ने अनुसूचित जाति सीनियर बॉयज छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार और शासकीय विद्यालयों में छात्रों को जल्द पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की है। ABVP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इंदरगढ़ स्थित अनुसूचित जाति सीनियर बॉयज छात्रावास में लंबे समय से अनियमितताएं सामने आ रही हैं। छात्रों को गुणवत्ताहीन भोजन दिए जाने के साथ ही साफ-सफाई, पीने के पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। परिषद ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रावास अधीक्षक द्वारा छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। संगठन ने पूरे मामले की जांच कर अधीक्षक को तत्काल हटाने की मांग की।

बिना किताबों के कैसे होगी परीक्षा

परिषद ने शासकीय विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता का मुद्दा भी उठाया। ABVP के अनुसार 7 सितंबर से त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन कई छात्रों को अभी तक पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। परिषद ने प्रशासन से परीक्षा से पहले सभी विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध कराने की मांग की। ABVP ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर दोनों मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। परिषद ने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संयोजक ध्रुव नीखरा, नगर मंत्री देवेंद्र कुशवाहा, छात्रावास संयोजक विजय पाल, विजय सोनी, सुमित ठाकुर, पलक शर्मा, अनुष्का कुशवाहा, आयुष परिहार, विवेक यादव, सचिन शर्मा, सिद्धनाथ, नमन, विवेक सेन, सक्षम दुबे, मनीष शिवहरे, प्रशांत जाटव, सलमान और शिव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

राजस्थान: परशुराम कुंड की प्रतिकृति पाकर भाव-विभोर हुए राजेंद्र दास महाराज, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मान 

राजस्थान: नंदा का खेड़ा में 11 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता संपन्न, कबड्डी में कायमपुरा और नंदा का खेड़ा विजेता

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश: पोरसा सब्जी मंडी में बारिश से दलदल, खरीदार परेशान; नगर पालिका सख्त कार्रवाई की तैयारी में

उत्तर प्रदेश: गोंडा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, एसपी सिद्धान्त जैन ने दी सख्त चेतावनी


Featured News