Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: महिला दिवस पर राणापुर में रक्तदान व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , Date: 12/03/2026 11:05:37 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Date:
  • 12/03/2026 11:05:37 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाशक्ति महिला मंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की।

विस्तार

मध्य प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाशक्ति महिला मंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर उषा गहलोत एवं मंडल की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती रागिनी अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में डॉक्टर उषा गहलोत ने महिलाओं को 14 वर्ष की बालिकाओं को लगाए जाने वाले एचपीवी (HPV) टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डॉ. गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर में अब तक 185 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। विभाग का लक्ष्य लगभग 4000 बालिकाओं तक टीकाकरण पहुंचाने का है, जिसे जन-जागरूकता के माध्यम से जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे अपने परिवार एवं आसपास की बालिकाओं को इस टीकाकरण के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सकें। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को स्वर्गीय मोहनलाल भाटी परिवार की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ा और समाज में सेवा की भावना को बल मिला।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माधुरी पोरवाल ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती यशवी शाह ने डॉक्टर उषा गहलोत, उनकी पूरी टीम तथा महाशक्ति महिला मंडल की सभी सदस्यों सहित उपस्थित सभी महिलाओं और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं को सशक्त बनाने और मानव सेवा के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।


Featured News