-
☰
उत्तर प्रदेश: घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों के बीच जिला आपूर्ति अधिकारी ने दिया स्पष्टीकरण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देशशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओ का असर अब सहारनपुर में भी देखाई देने लगा है। शहर की की गैस एजेंसी के बाहर इन दिनों लम्बी लम्बी कतारे देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देशशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओ का असर अब सहारनपुर में भी देखाई देने लगा है। शहर की की गैस एजेंसी के बाहर इन दिनों लम्बी लम्बी कतारे देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद उन्हें 24 से 48 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर करीब 25 दिन बाद ही बुकिंग करने की बात कही गई। जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की चर्चा चल रही है, जिससे बाजार में अफवाह का दौर भी तेज हो गया है, कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगा है, कि माहौल का फायदा उठाकर कुछ जगह पर गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, हालांकि जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज कुमार ने इन आरोपो से इनकार करते हुए कहा कि गैस एजेंटीयों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद।