-
☰
उत्तर प्रदेश: उद्योगों में गैस आपूर्ति में कमी पर IEA ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने उद्योगों को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति में आ रही कमी को लेकर जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने उद्योगों को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति में आ रही कमी को लेकर जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने बताया कि गैस डीलरों द्वारा उद्योगों को पर्याप्त और नियमित गैस आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिसके कारण कई उद्योगों को अस्थायी रूप से उत्पादन बंद करना पड़ रहा है तथा गैस सप्लाई में कालाबाज़ारी होने की संभावना है। IEA के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण उद्योगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई इकाइयों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ रहा है, जबकि कर्मचारियों को बिना काम के भी वेतन देना पड़ रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों का नुकसान, बैंक की किस्तों का दबाव तथा फैक्ट्री के किराये का भुगतान जैसी समस्याएँ भी उद्योगों के सामने खड़ी हो गई हैं। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से इस गंभीर विषय में तत्काल हस्तक्षेप करने और उद्योगों के लिए वाणिज्यिक गैस की निर्बाध व नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की, ताकि उद्योगों का उत्पादन सुचारू रूप से जारी रह सके। इस अवसर पर आईईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ पी. के. तिवारी, विवेक चौहान, पी. एस. मुखर्जी, एम. पी. शुक्ला, जी. एस. तुल्ली, पवन गर्ग तथा महिपाल चौहान भी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: गोटेगांव में एबीवीपी की नगर इकाई का गठन, अमन साहू बने नगर मंत्री
उत्तर प्रदेश: युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और रॉड से पीटकर किया घायल
मध्य प्रदेश: थांदला–मेघनगर में वर्षितप आराधना का शतक, अणु शताब्दी वर्ष में तपस्वियों का दृढ़ संकल्प
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर सिसोलर थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार