-
☰
मध्य प्रदेश: बसपा का बड़ा एक्शन अनुशासनहीनता के आरोप में विक्रम सिंह जाटव पार्टी से निष्कासित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: 10 मार्च 2026 बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय आगरा द्वारा संगठन में अनुशासन और शुचिता बनाए रखने के लिए एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया गया है बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय आगरा द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है
विस्तार
मध्य प्रदेश: 10 मार्च 2026 बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय आगरा द्वारा संगठन में अनुशासन और शुचिता बनाए रखने के लिए एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया गया है बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय आगरा द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि पूर्व आगरा मण्डल जोन प्रभारी श्री विक्रम सिंह जाटव (निवासी जिला आगरा) को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है लगातार शिकायतों के बाद लिया गया निर्णय जिला अध्यक्ष मनीष कमल द्वारा हस्ताक्षरित इस प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया है कि विक्रम सिंह जाटव लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जा रहे थे बहुजन समाज पार्टी नेतृत्व को उनके द्वारा अपनाई जा रही अनुशासनहीनता की लगातार शिकायतें मिल रही थीं बहुजन समाज पार्टी जिला यूनिट आगरा द्वारा उन्हें उनकी कार्यशैली और आचरण में सुधार लाने के लिए पूर्व में कई बार कड़ी चेतावनी भी दी गई थी, ताकि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य कर सकें।
कार्यशैली में सुधार न होना बना निष्कासन का आधार प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद विक्रम सिंह जाटव की गतिविधियों और कार्यशैली में कोई सकारात्मक सुधार नहीं देखा गया उनके द्वारा लगातार पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत कार्य किए जा रहे थे, जिससे संगठन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था अंततः बहुजन समाज पार्टी और मूवमेंट के व्यापक हित को सर्वोपरि रखते हुए, जिला कार्यालय आगरा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय लिया है संगठन का कड़ा संदेश
इस निष्कासन के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन के भीतर किसी भी प्रकार की गुटबाजी या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी जो भी व्यक्ति पार्टी की नीतियों और 'मूवमेंट' के विरुद्ध कार्य करेगा, उसके खिलाफ इसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।