-
☰
उत्तर प्रदेश: 26 साल बाद अनोखा संयोग रमजान में इस बार पड़ सकते हैं 5 जुम्मा और 2 अलविदा जुम्मा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रमजान का पाक महीना अपने अंतिम दौर में है और मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रख कर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं. इस बार रमजान एक दुर्लभ संयोग के कारण चर्चा में है. गणनाओं के अनुसार, इस
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रमजान का पाक महीना अपने अंतिम दौर में है और मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रख कर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं. इस बार रमजान एक दुर्लभ संयोग के कारण चर्चा में है. गणनाओं के अनुसार, इस साल यानी 2026 रमजान के महीने में 5 शुक्रवार (जुमा) पड़ने की संभावना है और इसके चलते 2 अलविदा जुमा बनने की संभावना बन रही है. ऐसा 26 साल बाद हो रहा है. इस साल के जुमे में पहला जुमा 20 फरवरी, दूसरा जुमा 27 फरवरी, तीसरा जुमा 6 मार्च को बीत चुकी है तथा चौथा जुमा 13 मार्च व पांचवा जुमा 20 मार्च को पड़ रही है. विशेषज्ञों के अनुसार,अलविदा जुमा रमजान के आखिरी शुक्रवार को ही माना जाता है. इस बार स्थिति कुछ खास है. यदि रमजान का महीना 29 दिनों का होगा और ईद का चांद 29 रमजान को दिखाई देगा, तो 13 मार्च को अलविदा जुमा माना जाएगा. यदि रमजान 30 दिनों का होगा और ईद का चांद 30 रमजान को दिखाई देगा। तो 20 मार्च को अलविदा जुमा होगा. रमजान का पहला रोजा 19 फरवरी से शुरू हुआ था. अगर 30 रोजे पूरे होते हैं, तो ईद 21 मार्च को होगी. वहीं, अगर चांद 29 रमजान को दिखाई देता है, तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी. अंतिम फैसला चांद दिखने के बाद ही किया जाता है. जानकारों का कहना है कि अलविदा जुमा की तैयारी आमतौर पर रमजान के आखिरी शुक्रवार को ही की जाती है. लेकिन इस बार जैसे दुर्लभ संयोग बन रहा है, लोग 13 मार्च को ही अलविदा जुमा मानकर नमाज अदा कर सकते हैं. इस बार रमजान में 5 जुम्मा और 2 अलविदा जुमा होने की संभावना बन रही है. मुसलमान अपने पाक महीने की इबादत और अलविदा जुमे की नमाज में विशेष तैयारी कर रहे हैं. ईद- उल- फितर की तारीख और अलविदा जुमा का अंतिम फैसला चांद दिखने के बाद ही तय होगा।
गुजरात: आशापुरा धाम में माता आशापुरा का द्वितीय पाटोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न
गुजरात: श्री शीतला माताजी के मंदिर में शीतला सातम पर भव्य मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता ने ईओ पर सरकारी निधि गवन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की करी मांग
उत्तर प्रदेश: मोहब्बेवाला पर पलटे मार्बल्स से भरे ट्रक से हाईवे पर यातायात बाधित
झारखंड: मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पुलिस पर युवक की सार्वजनिक पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल