-
☰
राजस्थान: बानसूर में बड़ा हादसा टला बेकाबू सीमेंट से भरा ट्रॉला दुकान में घुसा, CCTV में कैद हुई घटना
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: बेकाबू ट्रॉला घुसा दुकान में, हादसा टला बानसूर के कोटपूतली रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा ट्रॉला बेकाबू होकर एक दुकान से जा टकराया। गनीमत रही
विस्तार
राजस्थान: बेकाबू ट्रॉला घुसा दुकान में, हादसा टला बानसूर के कोटपूतली रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा ट्रॉला बेकाबू होकर एक दुकान से जा टकराया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गौरतलब है कि बानसूर शहर में अतिक्रमण बढ़ने की वजह से साधनों को घूमने की जगह नहीं है। वहीं दुकानदारों ने दुकान के बाहर सड़क किनारे तक सामान लगाकर अतिक्रमण कर लिया, जिससे बड़े साधनों को घूमने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना का वीडियो पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।