-
☰
उत्तर प्रदेश: अब 22 किमी के दायरे में बन सकेंगे परीक्षा केंद्र, यूपी सरकार का नया आदेश जारी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोषागार से 22 किलोमीटर की परिधि में बनाए जा सकेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाने में आने वाली बधाओं को दूर करते हुए 1
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोषागार से 22 किलोमीटर की परिधि में बनाए जा सकेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाने में आने वाली बधाओं को दूर करते हुए 10 किलोमीटर की परिधि में बनाने की अनिवार्यता से छूट दे दी है. इस संबंध में विशेष सचिव कार्मिक शशिकांत कनौजिया ने शासनादेश जारी कर दिया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 14 व 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है.इसमें करीब 16 लाख परीक्षार्थियों को शामिल होना है. इसलिए परीक्षा केंद्र भी हजारों की संख्या में बनाए जाने हैं. कार्मिक विभाग द्वारा 19 जून 2024 को जारी शासनादेश मे परीक्षा केंद्र बनाने की नीति तय की गई है. इसके मुताबिक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोषागार से 10 किलोमीटर की परिधि में परीक्षा केंद्र बनाये जा सकते हैं. अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में होने की वजह से पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को परीक्षा केंद्र बनाने में दिक्कत आ रही थी. इसलिए शासन ने इस संबंध में विचार करते हुए नियम में ढील देने का अनुरोध किया था. कार्मिक विभाग ने परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए 10 किलोमीटर परिधि की अनिवार्यता को शिथिल करते हुए 22 किलोमीटर की परिधि में केंद्र बनाने की अनुमति दे दी गई है।
गुजरात: आशापुरा धाम में माता आशापुरा का द्वितीय पाटोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न
गुजरात: श्री शीतला माताजी के मंदिर में शीतला सातम पर भव्य मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता ने ईओ पर सरकारी निधि गवन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की करी मांग
उत्तर प्रदेश: मोहब्बेवाला पर पलटे मार्बल्स से भरे ट्रक से हाईवे पर यातायात बाधित
झारखंड: मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पुलिस पर युवक की सार्वजनिक पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल