Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नेत्रहीन बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, बेटे-नाती को भी पीटा एसएसपी से कार्रवाई की मांग

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 10/03/2026 10:02:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 10/03/2026 10:02:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घासोती में संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के निवासी जगपाल सिंह पुत्र हरि सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घासोती में संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के निवासी जगपाल सिंह पुत्र हरि सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही महक सिंह और उसकी पत्नी शालिनी काफी समय से उन पर संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित के अनुसार वह एक बुजुर्ग वह नेत्रहीन व्यक्ति है और अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते हैं।  शिकायत में बताया गया की 5 मार्च 2026 को करीब सुबह 7:00 से 7:30 के बीच दोनों आरोपी उनके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए संपत्ति अपने नाम करने की बात कहने लगे, आरोप है कि मना करने पर दोनों ने जगपाल सिंह और उनकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घसीटते हुए कमरे से बाहर ले आए, शोर शराबा सुनकर जब पीड़िता का बेटा गौतम और नाती उज्जवल उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी डंडों से मारपीट की और धारदार हथियारों से भी उन पर हमला किया जिससे वह बाल बाल बच गए। 

इसके बाद आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा यहां से चले जाना नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता का कहना है, कि आरोपियों ने उन्हें 12 बोर बंदूक से जान से मारने की धमकी भी दी। जगपाल सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इससे पहले भी 26 जनवरी 2026 वह 20 फरवरी 2026 को आरोपियों द्वारा उनके परिवार के साथ मारपीट और झगड़े की घटना हो चुकी है जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पीड़ित का कहना है कि उसके पास घटना से संबंधित वीडियो भी सुरक्षित है। पीड़ित पक्ष में आरोप लगाया कि थाने में शिकायत देने के बावजूद भी अभी तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्कर्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी करो कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।       

Related News

उत्तर प्रदेश: MSME उद्योगों को राहत देने के लिए NPCL की नीतियों में सुधार जरूरी – अमित उपाध्याय

उत्तर प्रदेश: उद्योगों की समस्याओं को लेकर IEA का आयोग से निवेदन, बिजली कनेक्शन व शुल्क से जुड़े मुद्दे उठाए

उत्तर प्रदेश: गोंडा में गैस एजेंसी की मनमानी! 1200–1300 रुपये में बेचा जा रहा घरेलू सिलेंडर, वीडियो वायरल

बिहार: नवादा में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

राजस्थान: वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर कोटपूतली में सामूहिक सुंदरकांड पाठ, विद्यार्थियों को दी सफलता की प्रेरणा

राजस्थान: कोटपूतली बार एसोसिएशन में होली स्नेह मिलन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, अधिवक्ताओं ने फूलों से खेली होली


Featured News