-
☰
मध्य प्रदेश: दलित परिवार पर जानलेवा हमला, बसपा ने तत्काल कार्रवाई की करी मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिला छतरपुर के ग्राम झमटूली में दबंगों द्वारा एक दलित परिवार पर किए गए जानलेवा हमले के बाद क्षेत्र में भारी तनाव और दहशत का माहौल है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिला छतरपुर के ग्राम झमटूली में दबंगों द्वारा एक दलित परिवार पर किए गए जानलेवा हमले के बाद क्षेत्र में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष ने पीड़ित श्री बिसला अहिरवार के निवास पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना की कड़ी निंदा की पीड़ित परिवार के अनुसार, दबंगों ने श्री बिसला अहिरवार के पुत्र अरविंद अहिरवार पर प्राणघातक हमला किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर और भारी चोटें आई हैं। परिजनों का आरोप है कि इतनी गंभीर चोट होने के बावजूद अस्पताल में अरविंद को न तो ठीक से भर्ती किया गया और न ही उनके जख्मों पर टांके लगाए गए, जो उपचार में बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। पुलिस की कार्रवाई और ग्रामीणों में दहशत वारदात में कुल 10 हमलावर शामिल थे, लेकिन पुलिस ने केवल दो आरोपियों पर FIR दर्ज की है। शेष 8 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़ित परिवार और गाँव के अन्य लोगों में भारी डर व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है कि खुलेआम घूम रहे अपराधी उन्हें लगातार डरा-धमका रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी ने कलेक्टर और एसपी छतरपुर से इस मामले में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई की माँग की है। घटना में शामिल सभी 10 आरोपियों पर तत्काल मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए पीड़ित परिवार की जान को खतरा देखते हुए उन्हें शासन की ओर से सुरक्षा प्रदान की जाएघायल युवक को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बसपा नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी न्याय के लिए उग्र आंदोलन करेगी।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत