-
☰
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी में गुटबाजी, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के खिलाफ खोला मोर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी के भीतर गुटबाजी अब चरम पर पहुँच गई है। पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी के भीतर गुटबाजी अब चरम पर पहुँच गई है। पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं का स्पष्ट आरोप है कि संगठन में अनुशासन खत्म हो चुका है और पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी अलग सेना बना ली है। सोशल मीडिया पर एक गुट किसी को हटाने के लिए शोर मचाता है तो दूसरा गुट उसे बनाए रखने के लिए चिल्लाता रहता है। ऐसी कांग्रेसी संस्कृति मिशन और मूवमेंट के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो रही है। कार्यकर्ताओं की पुरजोर मांग है कि रमाकांत पिप्पल को तत्काल प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया जाए और एक-दूसरे की टांग खींचने वाले चाटुकार लोगों को चिन्हित कर बाहर का रास्ता दिखाया जाए। संगठन में पद कोई मायने नहीं रखता बल्कि काम करने वाले की पहचान होनी चाहिए जो भी जिम्मेदारी मिले वह सबकी होनी चाहिए। इस संकट के समय में पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने माननीय रमेश डाबर जी के नाम का समर्थन किया है। रमेश डाबर जी पूर्व में प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं और जमीन से जुड़े हुए संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। पुराने लोग आज भी उनका मार्गदर्शन लेते रहते हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि माननीय रमेश डाबर जी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं, तो प्रदेश के अंदर एक नई क्रांति का आगाज होगा शीर्ष नेतृत्व से यही उम्मीद है कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द निर्णय लिया जाए।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत