-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर राहुल नवरंग का कड़ा रुख, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में जो मीडिया भ्रष्टाचार और लूट को उजागर करने का काम कर रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में जो मीडिया भ्रष्टाचार और लूट को उजागर करने का काम कर रही है। उन्हें डराने-धमकाने की साजिशों के खिलाफ मिशन महाराजा बली सेना संगठन मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पत्रकार एनसीआर समाचार राहुल बाबू सिंग मालवीय नवरंग ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने एक तरफ जहाँ गोदी मीडिया की बिकाऊ पत्रकारिता का पुरजोर विरोध किया वहीं ग्वालियर के निष्पक्ष पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल नवरंग ने कहा कि आज देश में गोदी मीडिया जनहित के मुख्य मुद्दे महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार को दबाकर सत्ता की चाटुकारिता में लगी है, जबकि ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में जो निष्पक्ष और ईमानदार मीडियाकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर सच सामने ला रहे हैं। उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है उन्होंने साफ कहा कि गोदी मीडिया का हर स्तर पर बहिष्कार किया जाएगा और निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा के लिए संगठन हर कदम पर साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि पत्रकारों को अकेला समझने की भूल न करें ग्वालियर में मीडिया को दबाने और अधिकारों को निगलने की कोशिश की गई तो अब कोई बातचीत नहीं होगी सीधा संघर्ष होगा यदि निष्पक्ष पत्रकारों को तुरंत सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मध्य प्रदेश में राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
