Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: तहसील स्तरीय जितेंद्र सिंह तोमर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 21 मार्च को होगा आयोजित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 07/03/2026 03:19:27 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 07/03/2026 03:19:27 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा स्वर्गीय जितेंद्र सिंह तोमर स्मृति तहसील स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 21 मार्च 2026 को ग्राम जोटई में किया जाएगा।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा स्वर्गीय जितेंद्र सिंह तोमर स्मृति तहसील स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 21 मार्च 2026 को ग्राम जोटई में किया जाएगा। आयोजक लक्ष्मण सिंह एवं गुलशन सिंह ने हमारे प्रतिनिधि को बताया की यह टूर्नामेंट में 19 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे। प्रत्येक मैच 10 दस ओवर का होगा। मैच में तीन ओवर पावर प्ले के होंगे तथा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 14 चौदह  ओवरों का खेला जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम अपना पंजीयन जोटई में आकर लक्ष्मण सिंह एवं गुलशन सिंह से मिलकर के अपना पंजीयन करा सकते  हैं। विजई टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रूपए एवं फाइवर बेट तथा उप विजेता टीम को ₹1500 वह दीवाल घड़ी पुरूस्कार में दी जाएगी।