-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: राजश्री कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी
- Photo by : social media
विस्तार
मध्य प्रदेश: राजश्री कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज, आष्टा में आज वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ-साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना की और उन्हें पीले फूल अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा से हुई, जिसके बाद महाविद्यालय संचालक श्री बी एस परमार ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व बसंत ऋतु के आगमन और देवी सरस्वती की पूजा का प्रतीक है। महाविद्यालय के प्राचार्य अर्जुन परमार ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी को प्रकृति के उत्सव के रूप में मनाया जाता है और इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रमुख सदस्य और शिक्षकगण भी उपस्थित थे, जिनमें मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया, राहुल सेन, सविता बैरागी, द्वारका प्रसाद करमोदिया, रामवती मेवाड़ा, पुष्पा मेवाड़ा, प्रहलाद मेवाड़ा, पूजा मेवाड़ा, पूजा परमार, अखिलेश सक्सेना, माया मेवाड़ा, ममता तिवारी, कविता भूतिया, हिमांशी झवर, मनोहर लाल, विनोद मीणा, रंजन परमार, बहादुर सिंह, रवि मेवाड़ा, अरविंद यादव, रीना यादव, और शिवराम परमार शामिल थे। राजश्री कॉलेज में वसंत पंचमी का आयोजन एक उत्सव के रूप में हुआ, जो विद्यार्थियों को ज्ञान और विद्या की ओर प्रेरित करता है।
Bus Accident Case: बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की हुई मौत, 21 श्रद्धालु गंभीर रूप से हुए घायल
उत्तर प्रदेश: शिक्षा माफिया और स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपना दल एस ने कार्रवाई की मांग की
मध्य प्रदेश: बाबा भीमराव अंबेडकर की निकली भव्य रैली, झांकियों के साथ निकला जनसैलाब
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा अभियुक्त को एक अवैद चाकु सहित किया गिरफ़्तार
