-
☰
महाराष्ट्र: MD ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख का माल किया गया जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: शाहापुर पुलिस थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एमडी (मेफेड्रोन) नशीले पदार्थ सहित लगभग ₹30,22,750 कीमत का माल जब्त किया है।
विस्तार
महाराष्ट्र: शाहापुर पुलिस थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एमडी (मेफेड्रोन) नशीले पदार्थ सहित लगभग ₹30,22,750 कीमत का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई दिनांक 6 मार्च 2026 को की गई। मिली जानकारी के अनुसार मंदार नामदेव नागमळे (उम्र 36 वर्ष, निवासी फिक्सव्हर्स कॉलनी, यड्राव, तहसील शिरोळ) के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी के पास से लगभग 665 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) नशीला पदार्थ मिला, जिसकी कीमत लगभग ₹25,15,000 बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से टीवी, HIKVISION कंपनी का डीवीआर, इलेक्ट्रॉनिक वजन काटा, मोबाइल फोन, गुटखा तथा अन्य सामग्री भी जब्त की गई। जब्त किए गए सभी सामान की कुल कीमत ₹30,22,750 बताई गई है। इस मामले में शाहापुर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई कोल्हापुर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सचिन सूर्यवंशी, पुलिस उपनिरीक्षक महावीर कुटे,सहायक फौजदार बबन माळी,सहायक फौजदार मुंगसे,पोलिस हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद भांगरे, महिला पोलीस हेड कॉन्स्टेबल स्वाती झुगर तथा उनकी टीम के कर्मचारियों ने भाग लिया।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत