-
☰
No image found.
राजस्थान: बालोतरा में पुलिस ने ‘संडे ऑन साइकिल’ से दिया फिटनेस का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बालोतरा में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के तहत ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए बालोतरा पुलिस की ओर से रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: बालोतरा में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के तहत ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए बालोतरा पुलिस की ओर से रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित साइकिल रैली के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लोगों को फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा राजेश कुमार कॉवत IPS ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 अभियान के तहत यह विशेष आयोजन किया गया। साइकिल रैली का आयोजन नगर परिषद कार्यालय, बालोतरा से किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कॉवत स्वयं शामिल हुए। उनके साथ नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह RPS, वृत्ताधिकारी बालोतरा शिव नारायण चौधरी RPS, वृत्ताधिकारी पचपदरा योगेश चौधरी RPS, साइबर थाना बालोतरा के थानाधिकारी राकेश कुमार RPS, थानाधिकारी बालोतरा हिंगलाजदान निपु., थानाधिकारी पचपदरा बाबूराम निपु. तथा महिला थाना बालोतरा की थानाधिकारी शारदा निपु. समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस अधिकारियों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और आमजन को खेलों से जुड़ने तथा शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। साइकिल चलाना न केवल शरीर को फिट रखने में मदद करता है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी उपयोगी गतिविधि है। ऐसे आयोजनों से आमजन में फिटनेस और खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार होता है। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों की भागीदारी ने विभाग की ओर से फिटनेस को लेकर प्रतिबद्धता भी जाहिर की। साइकिल रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला। बालोतरा पुलिस ने ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के संदेश के साथ स्वस्थ और सक्रिय समाज के निर्माण का आह्वान किया
