-
☰
राजस्थान: केशवाना औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में कैमिकल टैंक में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली, जिले के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एरोमेटिक एग्रो एलाइड कम्पनी में शुक्रवार दोपहर कैमिकल टैंक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और प्लांट से उठती ऊंची लपटें व धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली, जिले के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एरोमेटिक एग्रो एलाइड कम्पनी में शुक्रवार दोपहर कैमिकल टैंक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और प्लांट से उठती ऊंची लपटें व धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने से पहले तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी। आग बुझाने के लिये बहरोड़, कोटपूतली, पावटा, नीमराणा व बानसूर से दमकल की 08 गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिनकी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार हादसा टैंकर से कैमिकल खाली करते समय रिसाव होने के कारण हुआ। इसी दौरान धमाके के साथ आग लग गई और तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। आग कैमिकल से भरे एक हिस्से में लगने के कारण कुछ ही देर में धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री परिसर के आसपास मौजूद लोगों को दूर कर दिया गया। वहीं बचाव के तौर पर पड़ौसी कंपनी श्रीनाथ लाइफ साइंस में रखे कैमिकल के ड्रमों पर भी पानी का छिड़काव किया गया, ताकि आग वहां तक नहीं पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। घटना में हुये नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि केशवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई, एडीएम ओ.पी. सहारण, एएसपी नाजिम अली, एसडीएम रामावतार मीणा, तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित विभिन्न थानों की पुलिस भी मौजूद रही। आग पर काबू पाने के बाद फायर ऑफिसर ने टीम के साथ फैक्ट्री के अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत