-
☰
राजस्थान: जिला पुलिस लाईन में होली स्नेह मिलन समारोह, कलक्टर और एसपी ने भी लिया हिस्सा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित जिला पुलिस लाईन परिसर में गुरुवार देर शाम होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास से किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित जिला पुलिस लाईन परिसर में गुरुवार देर शाम होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर रंगों के इस पर्व को उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया। समारोह के दौरान डीजे की धुनों पर सभी ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी। इस मौके पर जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी व जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने भी डीजे की धुन पर नृत्य किया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके साथ नृत्य करते हुये होली के रंगों का भरपूर आनंद लिया। पूरे परिसर में गुलाल उड़ने के साथ ही रंग-बिरंगी होली का माहौल बन गया और सभी ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस समाज की सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहते हैं और ऐसे आयोजन पुलिस परिवार और समाज के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं। जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस बल कानून-व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ समाज में शांति और सौहार्द कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनायें देते हुये कहा कि त्यौहारों के दौरान भी पुलिस पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाती है, जिससे आमजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मना सकें। इस मौके पर एडीएम ओ.पी. सहारण, एएसपी नाजिम अली, एसडीएम रामावतार मीणा ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एव सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन प्रशासनिक और पुलिस परिवार के बीच आपसी तालमेल और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीत की धुनों के बीच सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर होली की बधाई दी और क्षेत्र में शांति, सौहार्द और खुशहाली की कामना की। इस दौरान डीएसपी राजेंद्र कुमार बुरडक, थानाधिकारी राजेश शर्मा, सरूण्ड थानाधिकारी यशपाल सिंह सहित पुलिसकर्मी, व्यापारीगण, जनप्रतिनिधि आदि भी मौजूद रहे।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत