Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नगर परिषद ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाया, 15 अस्थाई रेहड़ियों हुई जब्त

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 07/03/2026 11:18:47 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 07/03/2026 11:18:47 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को कस्बे के मुख्य चौराहा से पूतली कट तक राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 48 के दोनों तरफ आम रास्ते पर अवैध स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण/कब्जा को हटाया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को कस्बे के मुख्य चौराहा से पूतली कट तक राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 48 के दोनों तरफ आम रास्ते पर अवैध स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण/कब्जा को हटाया गया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी (सचिव) अभिषेक सैनी, कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार, एएफओ सत्यनारायण वर्मा, सफाई निरीक्षक एवं नगर परिषद के अन्य कार्मिको द्वारा अवैध लगभग 15 अस्थाई चलती-फिरती रेहड़ियों की जप्ती कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई एवं कार्यवाही में जप्ती अस्थाई रेहड़ियों का करीब 04 हजार 600 रूपये का चालान काटने की कार्यवाही की जावेगी।