-
☰
No image found.
राजस्थान: नागौर कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, हरियालो राजस्थान और समग्र शिक्षा कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हरियालो राजस्थान को पूर्णता सफल बनाएं बैठक में कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को पौधारोपण के लिए दिए गए
विस्तार
राजस्थान: जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हरियालो राजस्थान को पूर्णता सफल बनाएं बैठक में कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को पौधारोपण के लिए दिए गए लक्ष्यों की विस्तृत समीक्षा करी और सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधरोपण सुनिश्चित करने तथा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए। कुमार ने कहा कि पौधारोपण केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई देना चाहिए।
बैठक में कलेक्टर कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों को हरियालो राजस्थान अभियान से संबंधित मोबाइल एप की सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण देने, जियो टैगिंग एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने तथा अभियान के तकनीकी पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए।
शिकायतों के तुरंत निस्तारण के निर्देश बैठक में जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण का एवरेज डिस्पोजल टाइम कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। जिला कलेक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमपी-एमएलए एलएडी) के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों का निरीक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कुमार ने जिला परिषद को सीपी ग्राम की शिकायतों पर विशेष ध्यान देने तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।
समसा कार्य पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए । बैठक में जिला कलेक्टर ने समग्र शिक्षा संपर्क अभियान (समसा) के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सभी लंबित कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में समसा की अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक अर्चना ने बताया कि अभियान के अंतर्गत छह कार्य लंबित हैं, जिन्हें विद्यालयों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां समाप्त होने के बाद शीघ्र कर दिया जाएगा। बैठक में नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह तथा सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बिहार: बगहा रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP की कार्रवाई, अवैध वसूली और नशाखुरानी गिरोह पर कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेश: ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 70 करोड़ बकाया, कांग्रेस ने सीएम से भुगतान की मांग उठाई
उत्तर प्रदेश: ट्रस्ट ने गरीब कन्या विवाह में दिया गृहस्थी का सामान, निभाया सेवा धर्म
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने शुरू किए सेवा के नए प्रकल्प, एंबुलेंस शव वाहन व वाटर कूलर का लोकार्पण
